चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, नेशनल परमिट वाले ट्रकों में भी अब ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन अनिर्वाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 06:26 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन ने नेशनल परमिट वाले ट्रकों में भी वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन दोनों डिवाइस को लगाने के लिए ट्रक चालकों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। अप्रैल से इन दोनों डिवाइस के बगैर पकडे जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी।

Image

वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 मार्च तक ट्रकों में लगाना होगा वीएलटीडी और पैनिक बटन
  • चंडीगढ़ के परिवहन सचिव ने नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी
  • अप्रैल से शुरू होगी सख्ती, जांच अभियान चलाकर काटे जाएंगे चालान

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन ने वाहनों में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फायदा किया है। चंडीगढ़ में बस और टैक्सी जैसे सार्वजनिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और पैनिक बटन अनिवार्य करने के बाद नेशनल परमिट वाले ट्रकों में भी वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में चंडीगढ़ के परिवहन सचिव नितिन कुमार यादव ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए। इस तरह का नियम लागू करने वाला चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन गया है। वाहन चालकों को इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। अप्रैल से इन दोनों डिवाइस के बगैर पकडे जाने पर वाहन चालकों पर जुर्माना लगाने समेत अन्‍य कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ परिवहन विभाग की तरफ से जारी इस नोटिफिकेशन में बताया गया कि, शहर में चलने वाली सभी बसों, टैक्सी-कैब और ट्रक को पहले ही वीएलटीडी और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य किया गया है। अब इस लिस्‍ट में नेशनल परमिट वाले ट्रकों को भी शामिल किया गया है। इस अधिसूचना के तहत ऑटो, तीन पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों को इस नियम से बाहर रखा गया है। दोनों डिवाइस लगवाने के लिए ट्रक चालकों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद सख्ती शुरू होगी और जांच अभियान चलाकर चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा अब डिवाइस लगने के बाद ही गाड़ियों का परमिट, रिनुअल, पंजीकरण, फिटनेस आदि सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

दूसरे वाहनों को भी मिला 31 मार्च तक का मौका

इस नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि, इससे पहले बस, टैक्सी-कैब जैसे दूसरे वाहनों को इन डिवाइस को लगवाने के लिए दिया गया समय भी अब बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। विभाग के अनुसार सार्वजनिक वाहनों में बच्‍चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना जरूरी है, ताकि इमरजेंसी में तुरंत सहायता मिल सके। वाहनों में इन डिवाइस के लगने के बाद चंडीगढ़ परिवहन विभाग के कमांड सेंटर के पास सभी वाहनों की पूरी जानकारी होगी। वहीं इस लिस्‍ट में नेशनल परमिट वाले ट्रकों को शामिल करने का कारण बताते हुए एक अधिकारी ने कहा कि ये ट्रक लंबे रूटों पर चलते हैं और कई बाहर लूटपाट- चोरी या अन्‍य हादसों का शिकार होते रहे हैं। ऐसे किसी भी इमरजेंसी में ट्रक चालक पैनिक बटन दबा सथानीय पुलिस तक अलर्ट भेज सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article