Chandigarh: चंडीगढ़ प्राकृतिक रूप से बेहद संपन्न शहर है, इसलिए चंडीगढ़ को ब्यूटीफुल शहर कहा जाता है। यहां पर आपको कई खूबसूरत पार्क, गार्डन और लेक देखने को मिल जाएंगे। जिसकी वजह से चंडीगढ़ पर्यटकों का पसंदीदा शहर है। इस शहर के आसपास कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां पर कुछ घंटों में पहुंचा जा सकता है। अगर आप चंडीगढ़ या आसपास के क्षेत्र में रहते हैं तो दोस्तो संग इसबार की होली इन शानदार हिल स्टेशनों पर मना सकते हैं। यह सभी जगहें प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर हैं, यहां पहुंचने के बाद आपका मन वहां बस जाने का करेगा। सबसे बड़ी बात यह कि आप इन जगहों पर सुबह जाकर शाम तक वापस भी आ सकते हैं।
कसौली का खूबसूरत दृश्य
