Chandigarh: होली त्योहार को लेकर ब्यूटीफुल शहर चंडीगढ़ के बाजार सज गए हैं। दुकानों पर सजे तरह-तरह के रंग, गुलाल और पिचकारी बाजार को भी रंगीन बना दिए हैं। इसके साथ रंगों के त्योहार पर बनने वाले तरह-तरह के व्यंजनों की तैयारी ने भी जोर पकड़ लिया है। इस समय किराना की दुकानों से लेकर जनरल स्टोरी और कपड़ों की दुकान पर भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राहकों की यह भीड़ देख व्यापारी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अगर आप भी होली की शॉपिंग करने जा रहे हैं तो यहां आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां से आप कम कीमत में शॉपिंग कर सकते हैं।
चण्डीगढ़
Chandigarh: चंडीगढ़ के इन बाजारों से करें होली की शॉपिंग, ऑर्गेनिक कलर्स से लेकर पिचकारी तक थोक दाम में
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 6, 2023, 07:36 PM IST
Chandigarh: होली त्योहार को लेकर चंडीगढ़ के बाजार इस समय तरह-तरह के रंग, गुलाल और पिचकारी से सज चुके हैं। लोगों की भीड़ इस समय बाजार में उमड़ रही है। अगर आप भी होली की सस्ती शॉपिंग करने जा रहे हैं तो चंडीगढ़ के इन फेमस बाजारों में आ सकते हैं। यहां पर बहुत कम कीमत में हर समान मिलता है।
होली के लिए सजे दुकान
KEY HIGHLIGHTS
- कपड़े, फुटवेयर और हैंडीक्राफ्ट आइटम्स के लिए सेक्टर 17 मार्केट फेमस
- शास्त्री मार्केट में करें नए ट्रेंड्स की पिचकारी, रंग, मास्क, कपड़े की शॉपिंग
- रेहड़ी मार्केट कपड़ों, जूतों, एक्सेसरीज, घरेलू सामान और होम डेकोर के लिए प्रसिद्ध
