Delhi Amritsar Katra Expressway: दिल्ली से वैष्णो देवी सिर्फ 6 घंटे में, अमृतसर-मनाली भी अब दूर नहीं, जानिए कब शुरू होगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 03:07 PM IST

Delhi Amritsar Katra Expressway: दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। इस एक्‍सप्रेसवे को वित्‍त वर्ष 2024-25 में शुरू करने का लक्ष्‍य तय किया गया है। इस एक्‍सप्रेसवे के शुरू होने के बाद कई राज्‍यों के बीच परिवहन को नया रफ्तार मिलेगा। दिल्‍ली के लोग भी मात्र 6 घंटे में कटरा और 7 घंटे में मनाली पहुंच सकेंगे। साथ ही चंडीगढ़ के लोग दो से ढाई घंटे में दिल्‍ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे 670 किमी लंबा
  • वित्तीय वर्ष 2024-2025 में पूरा करने का लक्ष्‍य
  • एक्‍सप्रेसवे से चंडीगढ़ और दिल्‍ली के अलावा कई राज्‍यों को फायदा


Delhi Amritsar Katra Expressway: चंडीगढ़ से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना हो या फिर फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्‍ली जाना हो। जल्‍द ही इन सभी जगहों के लिए सफर बेहद आसान और आरामदायक होने वाला है। इसके अलावा दिल्‍ली के लोग भी मात्र 6 घंटे में कटरा पहुंच सकेंगे। इस रूट पर कनेक्टिविटी मजबूत बनाने और परिवहन को रफ्तार देने के लिए बन रहे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी आ गई है। इस एक्‍सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से अमृतसर और मनाली के बीच लगने वाला ट्रैवल टाइम भी घटकर आधी रह जाएगी। आइये जानते हैं कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे से किन शहरों को फायदा मिलेगा।

delhi amritsar katra expressway

निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे

इस 670 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का निर्माण युद्ध स्‍तर पर किया जा रहा है। इसे अभी 4 लेन का बनाया जा रहा है, आगे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। यह एक्‍सप्रेसवे ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मोटरवे का एक संयोजन है। पिछले साल अक्टूबर से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो चुका है। परिवहन मंत्रालय ने इसे वित्तीय वर्ष 2024-2025 में पूरा करने का लक्ष्‍य रखा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद इस रूट पर लगने वाले यात्रा समय में लगभग 5 घंटे की कमी आ जाएगी। यह एक्‍सप्रेसवे इस पूरे क्षेत्र के लिए नई लाइफ लाइन बनकर उभरेगा।

End of Feed