पंजाब में बच्चे की हत्या के बाद प्रवासियों और स्थानीय लोगों के बीच चरम पर तनाव, पास किया यह प्रस्ताव

पंजाब में 5 साल के बच्चे की हत्या के बाद प्रवासियों और स्थानीय लोगों के बीच तनाव चरम पर है,कई पंचायतों ने प्रवासियों को गांव से बाहर निकालने का प्रस्ताव पास किया है।

पंजाब के होशियारपुर में हाल ही में एक 5 साल का के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। एक प्रवासी ने इस बच्चे को किडनैप करने के बाद कुकर्म किया और उसे मौत के घाट उतार दिया था । जिसके बाद होशियारपुर समेत पूरे पंजाब में प्रवासियों के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। पंजाब के कई गांव की पंचायतों ने प्रवासी लोगों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करके उन्हें गांव से बाहर निकालने का फैसला किया है।

punjab news

होशियारपुर के 24 गांव के सरपंचों की तरफ से प्रवासियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है (फोटो: canva)

होशियारपुर के 24 गांव के सरपंचों की तरफ से प्रवासियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें कहा गया है कि जो प्रवासी गांव में रह रहे हैं वो अपनी पुलिस वेरिफिकेशन करवाए अन्यथा गांव छोड़कर अपने प्रदेश में चले जाए। कई गांव में कहा गया है कि किसी भी प्रवासी की कोई भी फाइल या आधार कार्ड की वेरिफिकेशन नहीं की जाएगी। होशियारपुर के तमाम गाँवों में प्रवासियों के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित किए गए जाने के बाद आज गांव पुरहीरा के गुरुद्वारा ज़ारा ज़हूर में लोग प्रवासियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए और कहा कि वे गाँव में प्रवासियों को नहीं रहने देंगे, उन्हें कोई सरकारी सुविधाएँ नहीं दी जाएँगी, अगर कोई मकान मालिक उनका समर्थन करता है, तो उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed