Amritpal Singh News: भगोड़े खालिस्तानी समर्थनक अमृतपाल सिंह को दीप सिद्धू के उत्तराधिकारी के रूप में उनके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के नेता के रूप में जाना जाता है। हालांकि, मामले में अब एक नया ट्विस्ट आया है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उसे दीप सिद्धू के भाई के संगठन जैसा है एक अन्य संगठन बनाया और उसका नेता बन गया।
दरअसल वारिस पंजाब दे का गठन दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिंह ने किया था, जिसका उद्देश्य सामाजिक कार्य करना था ताकि मनदीप अपने दिवंगत भाई दीप सिद्धू का सपना पूरा कर सके। अमृतपाल जब भारत आया तो उसने इस संगठन से जुडे़ हुए कागजात दीप सिद्धू के भाई से मांगे, जो उसे नहीं मिले।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद अमृतपाल सिंह ने फर्जी कागज बनवाकर नया संगठन 'वारिस पंज-आब दे' बनाया था। इसे इस तरह से प्रचारित किया जैसे ये दीप सिद्धू का संगठन हो। ताकि अमृतपाल सिंह, दीप सिद्धू के नाम का फायदा उठा सके।
बता दें कि दीप सिद्धू एक पंजाबी एक्टर थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। किसान आंदोलन के दौरान दीप सिद्धू काफी चर्चा में रहे थे। 15 फरवरी 2022 को दीप सिद्धू की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
