सिद्धू मूसेवाला के पिता भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल, राहुल गांधी का हाथ पकड़े हुए आए नजर; देखें वीडियो

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 15, 2023, 07:26 PM IST

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, कांग्रेस के ही नेता थे। पंजाब विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब उनकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पंजाब में भूचाल ला दिया था। तब कांग्रेस ने इस मामले पर आप सरकार को घेरा था।

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उनकी राहुल गांधी के साथ गजब की केमेस्ट्री देखने को मिली। मार्च के दौरान दोनों नेता एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए।

sidhu moosewala bharat jodo yatra

सिद्धू मूसेवाला के पिता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह जालंधर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ नजर आए। इसे लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें बलकौर सिंह, राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में मूसेवाला का गाना भी बज रहा है। वीडियो की शुरुआत में राहुल गांधी, बलकौर सिंह के कपड़े भी झाड़ते दिख रहे हैं।

End of Feed