चंडीगढ़ नगर निगम बैठक में मारपीट, पहले शाह के बयान पर हंगामा फिर अनिल मसीह को कह दिया 'वोट चोर'; BJP-CONG के पार्षद गए भिड़

चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षदों के बीच मारपीट की खबर है। बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़ गए हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों की गड़बड़ी को लेकर चर्चा में आए अनिल मसीह को लेकर कांग्रेस-आप पार्षदों ने जमकर हंगामा किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ नगर निगम में मारपीट
  • बीजेपी-कांग्रेस और आप के पार्षदों के बीच मारपीट
  • एक बार फिर चर्चा में आए अनिल मसीह

चंडीगढ़ नगर निगम में वोट कांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आ गया है। इसमें भी वो अनील मसीह दिख रहे हैं, जिन्होंने वोटों की गड़बड़ी थी। मंगलवार को चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग थी, जहां पहले अमित शाह के अंबेडकर वाले बयान पर बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद भिड़े फिर अनिल मसीह भी लपेटे में आ गए। अनिल मसीह पर ही वोटों में गड़बड़ी करने का आरोप लगा था और सुप्रीम कोर्ट ने तब एक्शन लिया था।

End of Feed