चण्डीगढ़

Chandigarh: जा रहे चंडीगढ़ तो ध्‍यान रखें रूट डायवजर्न, बंद हुए कई रास्‍ते, यहां से मिलेगा नया रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 03:58 PM IST

Chandigarh: हरियाणा के सरपंचों विभिन्‍न मांगों को लेकर चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर को जाम कर दिया है। जिसकी वजह से इस इलाके में वाहनों का भारी जाम लग रहा है। इस संबंध में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को वैकल्पिक रूट का उपयोग करने की सलाह दी है। मोहली-चंडीगढ़ बॉर्डर पहले से ही धरने की वजह से बंद पड़ा है।

Image

चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर की गई बैरिकेडिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • पंचकूला-चंडीगढ़ के कई रूट अनिश्चितकाल के लिए बंद
  • चंडीगढ़ जाने के लिए दिल्‍ली-चंडीगढ़ हाईवे उपयोग करने की सलाह
  • धरना जारी रहने तक बंद रहेंगी चंडीगढ़ की कई सड़के


Chandigarh: चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर पंचकूला साइड में हरियाणा के सरपंचों ने अपने विभिन्‍न मांगों को लेकर पक्का धरना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच रोड कनेक्टिविटी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इस धरने में हजारों लोग जुड़े हैं और उन्‍होंने चंडीगढ़-पंचकूला की मुख्‍य सड़क को जाम कर दिया है। जिसकी वजह से इस इलाके में वाहनों का भारी जाम लग रहा है। इस संबंध में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को रूट डायवर्जन की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस प्रदर्शन की वजह से कई सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि, हरियाणा के सरपंचों द्वारा चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर किए जा रहे प्रदर्शन की वजह से हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट, पंचकूला और चंडीगढ़ सेक्टर 7/8/17/18 चौक, मध्य मार्ग से सेक्टर 7/8/17/18 चौक को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा पंचकूला से हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट और मध्‍य मार्ग पर मनीमाजरा तक रोड को भी बंद किया गया है। पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ आने वाले वाहन चालकों को दिल्‍ली- चंडीगढ़ हाईवे से होकर शहर में आना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, यह सभी सड़के धरना जारी रहने तक बंद रहेंगी। सड़कें जैसी ही क्लियर होगी उसकी जानकारी दे दी जाएगी। तब तक लोगों को वैकल्पिक रूट को अपनाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना चाहते हैं सरपंच

बता दें कि हरियाणा के सरपंच राज्‍य सरकार के ई-टेंडरिंग योजना का विरोध कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर राज्‍य के सभी सरपंच अपने हजारों समर्थकों के साथ इस समय पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर जुटे हैं। ये सरपंच चंडीगढ़ में स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस इन्‍हें आगे नहीं बढ़ने दी रही है। सरपंचों को रोकने के लिए पुलिस एक बार लाठीचार्ज चार्ज भी कर चुकी। जिसके बाद से प्रदर्शनकारी पंचकूला-चंडीगढ़ रूट को जाम कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा इन सरपंचों को रोकने के लिए बॉर्डर पर भारी भारी बैरिकेडिंग की गई है। बता दें कि ट्राईसिटी चंडीगढ़ अब दो तरफ से घिर चुका है। पिछले माह से पंजाब के जत्‍थेदार मोहाली और चंडीगढ़ के बॉर्डर को सील कर धरने पर बैठे हैं। यह धरना भी अभी तक नहीं खुला।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article