Chandigarh: चंडीगढ़ और मोहाली में 26 जनवरी को कई रूट्स यातायात के लिए बंद किए जा सकते चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर वाईपीएस चौक के पास बीते कई दिनों से पक्का धरना लगाए बैठे सिख प्रदर्शनकारियों ने 26 जनवरी को रोष मार्च निकालने की घोषणा की है। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में जुटी दोनों शहरों की पुलिस इस घोषणा के बाद के हाई अलर्ट हो गई है। पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को 26 जनवरी के दिन दोनों शहरों में आने-जाने से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि, इस रोष मार्च के कारण इस दिन दोनों शहर की सीमाएं पूरी तरह से बंद हो सकती हैं।
चंडीगढ़ और मोहाली के बीच 26 जनवरी को कई रूट्स बंद
बता दें कि गुरु ग्रंथ की बेअदबी मामलों में इंसाफ करने और सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर कोमी इंसाफ मोर्चा 7 जनवरी से प्रदर्शन कर रहा है। इस स्थायी प्रदर्शन के कारण चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर वाईपीएस चौक पहले से ही यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है, लेकिन 26 जनवरी को दोनों शहरों का बॉर्डर एरिया पूरी तरह से प्रभावित हो सकता है। कोमी इंसाफ संगठन मोर्चा ने घोषणा की है कि 26 जनवरी को सुबह 11 बजे उनका यह रोष प्रदर्शन बताया वाईपीएस चौक से शुरू होगा और शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए दोबारा से वाईपीएस चौक पहुंच कर समाप्त होगा।
