चण्डीगढ़

Chandigarh: ट्रैक्‍टर सवार ऊंची आवाज में बजा रहे थे गाना, थाना प्रभारी ने मना किया तो चाकू से बोला हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 12:21 PM IST

Chandigarh: ट्रैक्‍टर पर तेज आवाज में गाना बजाकर सड़क पर हुडदंग मचा रहे युवकों को रोकने पर खरड़ सदर थाना प्रभारी पर हमले का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामल में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकि की तलाश की जा रही है।

Image

घटना के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी मोहाली पुलिस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • खरड़ सदर थाना प्रभारी पर अज्ज सरोवर के पास हुआ हमला
  • आरोपी तेज आवाज पर गाना बजा बीच सड़क मचा रहे थे हुड़दंग
  • हमले के मामले में सात आरोपियों पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

Chandigarh: चंडीगढ़ से सटे मोहाली के खरड़ सदर थाना के प्रभारी पर हमले का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह पर तेज आवाज में गाना बजा रहे ट्रैक्‍टर सवार कुछ युवकों ने चाकू से हमला होगा। जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए। इस हमले के मामला में थाना प्रभारी ने खरड़ शहरी थाने में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ खुद पर हमले का मामला दर्ज कराया है। इन आरोपियों की पहचान चंदो गोबिंदगढ़ गांव के रहने वाले मनिंदरजीत सिंह, हर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, परमवीर सिंह, हरमिंदर सिंह और जुगराज सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी मनिंनदरजीत सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि आरोपियों क तलाश की जा रही है।

सदर खरड़ थाना प्रभारी भगतवीर सिंह की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वे गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रूटीन गश्त करने हुए अकेले ही गांव देसूमाजरा से खरड़ की तरफ आ रहे थे। जब वे अज्ज सरोवर के पास पहुंचे, तो वहां पर दो युवक ट्रैक्टर पर साउंट रख ऊंची आवाज में गाना बजा सड़क पर हुड़दंगबाजी कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि, यह देख उन्‍होंने दोनों युवकों को रोकने की कोशिश की। इससे दोनों युवक नाराज हो गए और फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद इन युवकों ने थाना प्रभारी पर हमला बोल दिया। युवकों ने वर्दी फाड़ने के साथ चाकू से भी हमला किया। जिससे उन्‍हें कुछ चोटे भी आई।

थाना प्रभारी ने भाग कर बचाई अपनी जान

थाना प्रभारी ने बताया कि, हमला होते देख वे वहां से किसी तरह भागकर अपनी जांच बचाई। इसके बाद थाना प्रभारी ने पूरे घटना की जानकारी अपने आला अधिकारियों को देने के साथ सिटी थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकि के आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की कई टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, जल्‍द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article