चण्डीगढ़

Punjab के बठिंडा में नाले में गिरी बस, 8 लोगों की मौत; 21 घायल

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां तलवंडी साबो रोड पर एक तेज रफ्तार बस नाले में गिर गई, जिससे अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

Image

Punjab के बठिंडा में नाले में गिरी बस, 8 लोगों की मौत; 21 घायल

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां तलवंडी साबो रोड पर एक तेज रफ्तार बस नाले में गिर गई, जिससे अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। भटिंडा के विधायक जगरूप सिंह गिल ने कहा बस हादसे में 8 कि मौत हुई है 5 की घटना स्थल पर मौत हो गई थी जबकि 3 की हॉस्पिटल में मौत हुई है। 21 घायल हॉस्पिटल में पहुँचे थे जिसमें से 3 की मौत हुई है। सरकार मरने वाले व घायलों की वित्तिय सहायता करेगी इसके लिए सरकार अनुरोध किया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस तलवंडी साबो से भटिंडा जा रही थी। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन ने भी बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मौसम खराब है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article