चण्डीगढ़

Punjab Accident: फरीदकोट में तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर, दो लोगों की मौत

Faridkot Road Accident: पंजाब के फरीदकोट में एक तेज रफ्तार करा धान की बोरियों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक की मौत हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

पंजाब के फरीदकोट में रोड एक्सीडेंट

Punjab Accident: पंजाब के फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कार के उड़े परखच्चे

मामला फरीदकोट के सादिक राज मार्ग का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात एक कार धान की बोरियों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जालंधर में ट्रक और कार की टक्कर

इससे पहले 18 नवंबर को पंजाब में जालंधर के पठानकोट बाईपास के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी को काटकर मृतकों को बाहर निकाला गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article