पंजाब पुलिस का 5जी टेलीकॉम से जुड़ी चोरी पर बड़ा एक्शन 61 गिरफ्तार, 95 एफ आई आर दर्ज

HIGH VALUE GUC-1 कार्ड्स को बनाया जा रहा था निशाना, दो मिनट से कम समय में की जाती थी चोरी

भारती एयरटेल लिमिटेड के 5जी टेलीकॉम को निशाना बनाकर चल रही चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 61 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 95 एफ आई आर दर्ज की हैं।HIGH VALUE GUC-1से जुड़ी चोरी की रिपोर्टों के बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई थी।

arrest

प्रतीकात्मक फोटो

एस आई टी का नेतृत्व डीआईजी राजपाल संधू कर रहे हैं। टीम ने दोषियों को पकड़ने और चोरी हुए उपकरणों की बरामदगी के लिए जिला पुलिस इकाइयों के साथ करीबी तालमेल बनाया।एस आई टी के चेयरमैन डीआईजी राजपाल संधू ने बताया कि आरोपियो द्वारा मुख्य रूप सेHIGH VALUE GUC-1कार्ड्स (बेस बैड यूनिट्स) को निशाना बनाया जा रहा था, जो 4जी और 5जी सिग्नल के संचार के लिए जरूरी उपकरण हैं।

End of Feed