पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़; एक गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार तस्करी गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने अमृतसर से अभिषेक कुमार नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामलें में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Punjab News: पंजाब में पुलिस ने पाकिस्तान से कथित संबंध रखने वाले एक हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से सात पिस्तौल, चार कारतूस और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Crime

आरोपी के पास से बरामद हथियार और कैस

अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने की कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ अमृतसर ने पाकिस्तान से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और अमृतसर से अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से सात पिस्तौल, चार कारतूस और डेढ़ लाख रुपये नकद रुपये बरामद किए।" उनके मुताबिक, बरामद हथियार में .30 बोर की पांच पिस्तौल और ग्लॉक नौ एमएम की दो पिस्तौल शामिल हैं।

End of Feed