पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमपी से जुड़े अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का हुआ पर्दाफाश, 1 ऑपरेटिव गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक शूटर को गिरफ्तार कर नौ पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार एक लक्षित हत्या को अंजाम देने के लिए जुटाए गए थे।

Punjab News: पंजाब के डीजीपी ने मंगलवार को बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पंजाब में एक नियोजित हत्या की साजिश को भी विफल कर दिया गया।

Punjab Police Bust MP-Based Illegal Arms Module (Photo: ANI)

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ (फोटो: एएनआई)

पुलिस ने मौके से एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है और कुल नौ पिस्तौल बरामद की हैं। इनमें सात .32 बोर पिस्तौल उनके मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस सहित, तथा दो .30 बोर पिस्तौल मैगजीन के साथ शामिल हैं।

End of Feed