Punjab-Haryana Weather News: तेज हवा और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, इस सप्ताह मिलेगी गर्मी से राहत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 24, 2023, 02:42 PM IST

Punjab-Haryana Weather: पंजाब और हरियाणा के मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम वैज्ञानिकोंं का कहना है कि पूरे सप्ताह दोनों राज्यों में लू चलने की संभावना नहीं है।

Punjab-Haryana Weather: बीते कई दिनों से गर्मी का अहसास कर रहे पंजाब और हरियाणा के लोगों को दो दिनों से राहत मिली है। यहां तेज हवाओं और हल्की-फुल्की बारिश के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, कई इलाकों में बादल छाए रहने के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दोनों राज्यों के लोगों को काफी हद तक राहत मिली है।

Weather

हरियाणा व पंजाब में सुहाना हुआ मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पंजाब-हरियाणा और इसके आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार को कई जिलों में बाारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। बता दें, रविवार को रोहतक में बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल टूटने की सूचना मिली थी तो हरियाणा में बूंदाबांदी के कारण मंउियों में खुले में रखा गेहूं भगने की खबर है।

End of Feed