Punjab-Haryana Weather: बीते कई दिनों से गर्मी का अहसास कर रहे पंजाब और हरियाणा के लोगों को दो दिनों से राहत मिली है। यहां तेज हवाओं और हल्की-फुल्की बारिश के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, कई इलाकों में बादल छाए रहने के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दोनों राज्यों के लोगों को काफी हद तक राहत मिली है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पंजाब-हरियाणा और इसके आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार को कई जिलों में बाारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। बता दें, रविवार को रोहतक में बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल टूटने की सूचना मिली थी तो हरियाणा में बूंदाबांदी के कारण मंउियों में खुले में रखा गेहूं भगने की खबर है।
