चण्डीगढ़

Punjab Flood Relief: भगवंत मान सरकार ने पंजाब के किसानों के लिए सबसे बड़े मुआवजे की घोषणा की

पंजाब में आई बाढ़ से तबाह किसानों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने बड़ी राहत दी है। हर प्रभावित किसान को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और जान गंवाने वालों के परिवार को 4 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। यह अब तक का देश का सबसे बड़ा राहत पैकेज है, जो किसानों को नई उम्मीद देता है।

Image

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए भगवंत मान सरकार का राहत पैकेज (फोटो - PTI)

Photo : PTI

पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने यहां के किसानों की मेहनत, फसल और सपनों को डुबो दिया। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं और कई परिवार उजड़ गए। इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के लिए तुरंत बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है।

भगवंत मान सरकार ने घोषणा की है कि हर प्रभावित किसान को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। पंजाब ही नहीं बल्कि यह पूरे देश में अब तक का सबसे बड़ा मुआवजा है। हरियाणा में 15,000, गुजरात में लगभग 8,900, मध्य प्रदेश में 12,950 और उत्तर प्रदेश व राजस्थान में 5,000–7,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलता है।

यही नहीं, पंजाब में आई बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। राज्य सरकार ने किसानों को अपने खेतों में जमी रेत को बेचने की अनुमति भी दे दी है, ताकि उन्हें तुरंत नकदी मिल सके और अगली बुवाई के लिए भी खेत तैयार करने में मदद मिले।

संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार से मिली यह राहत किसानों के लिए उम्मीद की किरण है। मान सरकार ने साफ संदेश दिया है कि किसान सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि पंजाब की असली ताकत हैं। अगर किसान डूबे तो पूरी अर्थव्यवस्था डूब जाएगी। इसलिए सबसे पहले किसान को सहारा देना जरूरी है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article