दोबारा पटरी पर लौटेगा बाढ़ प्रभावित पंजाब, 'आप' सरकार ने बनाया प्लान; गांव-गांव चलेगा महाअभियान

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य करने के लिए मान सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है।सरकार ने बताया कि 2300 से ज्यादा गांवों और वार्डों में सफाई का महाअभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक गांव में जेसीबी, ट्रैक्टर- ट्रॉली और मजदूरों की टीमें भेजी जा रही हैं। ये टीमें मलबा और सिल्ट हटाएंगी।

चंडीगढ़ : बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पंजाब को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने कवायतें तेज कर दी हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की मान सरकार ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। हालांकि, बाढ़ का पानी कई इलाकों से उतर चुका है, लेकिन प्रभावित गांवों में अभी भी सिल्ट, गंदगी और मलबा फैला हुआ है। जनजीवन सामान्य करने और पानी कम होने के बाद पनप रहीं बीमारियों से बचाव के लिए सरकार ने सफाई से लेकर स्वास्थ्य और किसानों की मदद तक का व्यापक प्लान बनाया है।

Flood Affected Village Medical Campaign

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित गांवों में चलाएगी महाअभियान

बाढ़ प्रभावित इलाकों में चलेगा अभियान

मान सरकार ने बताया कि 2300 से ज्यादा गांवों और वार्डों में सफाई का महाअभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक गांव में जेसीबी, ट्रैक्टर- ट्रॉली और मजदूरों की टीमें भेजी जा रही हैं। ये टीमें मलबा और सिल्ट हटाएंगी। साथ ही बाढ़ में डूबने से मृत जानवरों को उचित जगह दफनाएंगी। इसके बाद हर गांव में फॉगिंग होगी ताकि कोई बीमारी न फैले। इस काम के लिए ₹100 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों को तुरंत 1 लाख रुपये दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि 24 सितंबर तक गांवों से मलबा हट जाए और 15 अक्टूबर तक सार्वजनिक जगहों की मरम्मत पूरी कर ली जाए। 22 अक्टूबर तक तालाबों की सफाई का लक्ष्य है।

End of Feed