खुशखबरी: ढाई लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, सरकार का यहां ऐलान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2023, 08:36 AM IST

Private Jobs in Punjab: बकौल मुख्यमंत्री, "राज्य सरकार निजी क्षेत्र में भी नई नौकरियां सृजित करने के भरसक प्रयास कर रही है। ये नौकरियां पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाएंगी।"

Private Jobs in Punjab: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने सूबे को युवाओं को खुशखबरी दी है। सीएम ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार युवाओं को देगी 2.77 लाख निजी नौकरियां देगी। शुक्रवार (नौ जून, 2023) को मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही बताया कि बीते एक साल में युवाओं को 29 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देने के बाद प्रदेश सरकार अब उनके लिए निजी क्षेत्र में 2.77 लाख नौकरियां सुनिश्चित करेगी।

jobs, chandigarh, punjab

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः iStock)

मान ने बताया कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि आप सरकार ने अब तक राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में युवाओं को 29,000 से अधिक नौकरियां दी हैं। यह एक रिकॉर्ड है, क्योंकि पिछली सरकारों में से किसी ने भी युवाओं को इतनी नौकरियां नहीं दी हैं।

End of Feed