Punjab: मुख्यमंत्री का ‘मिशन रोजगार’ जारी, अब तक युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई

Punjab: छात्रों को नशे की समस्या के बारे में जागरूक करने के लिए शिक्षकों को ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ में मुख्य भूमिका निभाने का आह्वान देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और उन्हें युवाओं को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए अपनी असीम ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 'मिशन रोजगार' को जारी रखते हुए अपने 36 महीने के कार्यकाल के दौरान युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज 700 से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक मौके पर नव-नियुक्त शिक्षकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह नौकरी शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का फल है, क्योंकि उनकी सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां दे रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में शिक्षा क्रांति का युग शुरू हो चुका है, क्योंकि स्कूलों के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प किया जा रहा है।

End of Feed