Punjab Budget: 'सेहतमंद पंजाब' के लिए बनेगा सेहत कार्ड, 778 करोड़ का बजट आवंटित

पंजाब सरकार ने आज, यानी बुधवार 26 मार्च को विधानसभा में सत्र 2025-26 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश करते हुए मान सरकार की स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं और बजट के बारे में बताया।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज, यानी बुधवार को सदन में बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं और बजट पर बोला। साल 2025-26 के लिए पंजाब का कुल बजट 2,36,080 करोड़ रुपये का है। चीमा ने स्वास्थ के बजट पर बोलते हुए पिछली सरकारों को दोष दिया और उनपर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में कोई काम न करने के आरोप भी लगाए।

punjab budget 2025 health card

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के हेल्थ सेक्टर पर बात करते हुए कहा कि पहले 'बीमार पंजाब' था, कांग्रेस और बीजेपी-अकाली की सरकारों में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कोई काम नहीं हुआ, अस्पताल खस्ता हालत में रहते थे और डॉक्टरों की कमी थी। अब मान सरकार 'सेहतमंद पंजाब' बना रही है।

End of Feed