नशे के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का साफ संदेश, 'ड्रग्स मुक्त पंजाब' की खाई सौगंध; बोले-या तो ड्रग्स बेचना बंद करो या पंजाब छोड़ दो

पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने नशे के खिलाफ जंग जारी रखने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि 'मैं पंजाब की मिट्टी की कसम खाता हूं, जब तक पंजाब नशे से मुक्त नहीं हो जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा'।

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लुधियाना में 'आप' के कार्यकारी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने के लिए पार्टी के मिशन को बताते हुए आप कार्यकर्ताओं से कहा कि यह मिशन सिर्फ हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि एक सामूहिक प्रतिबद्धता है जो राज्य को नशीली दवाओं के चंगुल से मुक्त करने के लिए पंजाब के प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट करेगा। सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप वही हैं, जिन्होंने पंजाब में पार्टी की सरकार स्थापित करने के लिए दिन-रात काम किया। आज की बैठक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हम यहां एक ही मिशन के लिए एकत्र हुए हैं कि कैसे पंजाब से ड्रग्स को खत्म किया जाए। मेरा दृढ़ विश्वास है कि अगर यहां का हर व्यक्ति पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने की शपथ लेता है, तो हमें इस लक्ष्य को हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।

Arvind Kejriwal campaign against drugs

अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम, दिल्ली

केजरीवाल ने खाई सौगंध

अरविंद केजरीवाल सहित सभी आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नशा खत्म करने की शपथ ली और एकस्वर में कहा कि मैं पंजाब की मिट्टी का सच्चा सपूत हूं। मैं आम आदमी पार्टी का सच्चा स्वयंसेवक हूं। आज मैं पंजाब की मिट्टी की कसम खाता हूं कि मैं खुद कभी नशा नहीं करूंगा। मैं अपने दोस्तों, परिवार और समाज को नशे से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। जहां भी मुझे नशा बिकता दिखेगा, मैं पुलिस को सूचित करूंगा। मैं डरूंगा नहीं क्योंकि इस लड़ाई में भगवान मेरे साथ हैं। मैं विकास को चुनूंगा, विनाश को नहीं। मैं मौन नहीं, क्रांति चुनूंगा। मैं कसम खाता हूं कि जब तक पंजाब नशे से मुक्त नहीं हो जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।''

End of Feed