Delhi-Chandigarh Expressway Route: देश के दो प्रमुख व्यापार केंद्र दिल्ली और चंडीगढ़ की दूरी कम होने वाली है। अभी लोगों को दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने में 5-6 घंटे लग जाते हैं। निर्माणाधीन पांच एक्सप्रेस-वे के चालू होने के बाद यह समय घटकर महज 2 घंटे हो जाएगा। द्वारका एक्सप्रेस-वे, अर्बन-एक्सटेंशन रोड एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इनके चालू होने पर दिल्ली-चंडीगढ़ का सफर दो घंटे में पूरा हो सकेगा। एनएचएआई के मुताबिक एक स्पेशल रूट बनाया गया है। दोनों शहरों के बीच की दूरी सिर्फ 20 किलोमीटर तक का फर्क रहेगा, लेकिन वाहन सवारों को पांच एक्सप्रेस-वे होकर गुजरना पड़ेगा।
दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच बन रहा एक्सप्रेस
एक यात्री 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पांच एक्सप्रेस-वे से गुजरेगा। इस कारण दोनों शहरों की दूरी तय करने में बेहद कम समय लगेगा। जम्मू में चंडीगढ़, अमृतसर और कटरा तक जनता का मार्गदर्शन करने के लिए विस्तृत संकेत लगाए जाएंगे।
