चण्डीगढ़

Chandigarh News: चंडीगढ़ शहर से अब एयरपोर्ट पहुंचेगे मात्र 10 मिनट में, छह किमी कम होगी दूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 05:10 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ और मोहाली से एयरपोर्ट पहुंचना अब आसान होने वाला है। इन दोनों शहरों से एयरपोर्ट के लिए जल्‍द ही कम दूरी वाला नया रूट मिलेगा। इस नए रूट को गमाडा डेवलप कर रहा है। जिसके बाद 18 किमी की दूरी सिमट कर 12 किमी रही जाएगी। इस नए रूट पर यातायात जून-जुलाई माह से शुरू हो जाएगा।

Image

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निर्माणधीन नया रूट

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट जाने में छह किमी कम होगी दूरी, नहीं मिलेगा रेड लाइट
  • बावा व्हाइट हाउस से शुरू होकर सेक्टर-66ए से होकर जाएगा नया रूट
  • नए रूट पर तेज गति से चल रहा निर्माण कार्य, जून-जुलाई से शुरुआत


Chandigarh News: चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन दोनों शहरों से इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए अब घटों पहले नहीं निकलना पड़ेगा। क्‍योंकि इस साल के मध्‍य तक शहर और एयरपोर्ट के बीच की दूरी सिमटने वाली है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) सेक्टर-66ए से चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक के लिए छोटा रूट तैयार करने जा रहा है। इस समय नए रूट का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। गमाडा अधिकारियों के अनुसान इस रूट को जून-जुलाई तक शुरू कर दिया जाएगा। इस नए रूट के शुरू होने के बाद 18 किमी की दूरी सिमट कर 12 किमी रह जाएगी।

बता दें कि चंडीगढ़ शहर से एयरपोर्ट के बीच की 18 किमी की दूरी को तय करने में अभी एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। इस रूट पर करीब 10 रेड लाइट पड़ते हैं, जिसकी वजह से लोग अक्‍सर ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। गमाडा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लग रहे इस लंबे समय और दूरी को कम करने के लिए नए रूट को तैयार कर रहा है। यह नया रूट बावा वाइट हाउस के पास से एयरपोर्ट तक बनाया जा रहा है। इसके बनने से ट्रिब्यून चौक चंडीगढ़ से एयरपोर्ट तक पहुंचने में वाहन चालकों को महज 10 से 12 मिनट का समय लगेगा। सबसे खास बात यह कि नया रूट पूरी तरह से ट्रैफिक लाइट फ्री होगा।

वाहन चालक यहां से जा सकेगें एयरपोर्ट

गमाडा के अधिकारियों ने बताया कि, इस छोटे रूट के तैयार हो जाने के बाद यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालकों को बावा व्हाइट हाउस क्रास करने के बाद सामने पड़ने वाले टी-जंक्शन पर पहुंचना होगा। यहां से आगे जाकर बाएं मुड़ने के बाद करीब तीन किलोमीटर चलना होगा। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए फिर से बाएं मुड़ना होगा। इस रूट पर 164 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण मोहाली मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा है। बता दें कि एयरपोर्ट के लिए नया रूट बनाने के लिए पहले चंडीगढ़ के गांव फैदा और मोहाली के जगतपुरा में जमीन एक्वायर करने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से इस रूट को ठीक नहीं माना गया। इसके बाद गमाडा ने बावा व्हाइट हाउस से इस नए रूट को तैयार करना शुरू किया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें