Haryana News: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष के हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 12 लोगों पर केस दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 26, 2024, 02:48 PM IST

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में पुलिस ने हरियाणा के एक पूर्व विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं परिजनों ने गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

Nafe Singh Rathi Murder Case: दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी और एक पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के एक पूर्व विधायक और 11 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। राठी और पार्टी कार्यकर्ता जय किशन की रविवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में पूर्व विधायक राठी के तीन अंगरक्षक भी घायल हो गए थे। पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, रमेश राठी, सतीश राठी, गौरव राठी, राहुल और कमल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इनके अलावा पांच अज्ञात लोगों का भी प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है। हत्या समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Nafe Singh Rathi

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी

गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार से इनकार

नफे सिंह राठी के परिजनों ने हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी होने तक उसके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। लोकसभा चुनाव से करीब दो माह पहले हुए इस हमले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा में कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में शामिल एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

End of Feed