Haryana: ज्वेलरी दुकान में घुसे नकाबपोश लुटेरे, जौहरी के बेटे को मारी गोली, नकदी और सामान लूटकर फरार

रेवाड़ी के कटला बाजार में नकाबपोश बदमाशों ने जौहरी के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। तीन नकाबपोश बदमाश ज्वेलरी की दुकान में लूट के इरादे से घुसे थे। इस दौरान जौहरी के बेटे द्वारा विरोध करने पर उसके पैर में गोली मार दी। जिसके बाद बदमाश नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।

Jewellery shop looted in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में बावल कस्बे के कटला बाजार में सोमवार को तीन नकाबपोश एक ज्वैलरी की दुकान में घुस गए। बदमाशों ने जौहरी के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी दुकान से नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Crime

बदमाशों ने जौहरी के बेटे को गोली मारक किया घायल

बदमाशों ने पैर पर मारी गोली

पुलिस के अनुसार, तीन नकाबपोश लुटेरे सुबह करीब 11:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोमल ज्वेलर्स नामक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक लुटेरे ने आभूषण दुकान के मालिक प्रीतम सिंह के बेटे हितेंद्र सोनी पर पिस्तौल तान दी। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी कुछ नकदी और आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए।

End of Feed