Kisan Andolan: किसानों के दिल्ली कूच से गर्माया माहौल; अंबाला में इंटनरेट सेवाएं बंद; इतनों दिनों तक प्रतिबंध

Kisan Andolan: किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा ने छह दिसंबर से नौ दिसंबर तक अंबाला जिले के कई गांवों में मोबाइल इंटरनेट, एकसाथ कई एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध लगाया। आज यानी शुक्रवार से 9 दिसंबर तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

Kisan Andolan: पंजाब और हरियाणा भारी संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए पैदल मार्च पर निकले हैं। शंभू बॉर्डर के आसपास किसानों का जमावड़ा है। अब किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला जिले में शंभू बार्डर के आसपास कई इलाकों में इंटनरेट सेवाएं बंद की गईं है। आज यानी शुक्रवार से 9 दिसंबर तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अंबाला के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। मोबाइल इंटरनेट, एकसाथ कई एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध लगाया है।

internet services shut down in Ambala

अंबाला में इंटरनेट सेवा बंद!

एमएसपी की गारंटी को लेकर प्रदर्शन

किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित कुछ मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मार्च कर रहे हैं। हरियाणा की सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अंबाला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी किया है। इस धारा के तहत जिले में पांच या अधिक व्यक्तियों की किसी भी गैरकानूनी सभा पर रोक है।

End of Feed