चण्डीगढ़

Haryana: कलायत में दर्दनाक हादसा, बस और बाइक की टक्कर से मची चीख-पुकार, दो महिलाओं समेत 4 की मौत

Kalayat Road Accident: हरियाणा के कलायत कस्बा गांव सिमला के पास गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने की चक्कर में एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों समेत बस में बैठे दो अन्य लोगों की मौत हो गई है।

Image

कलायत में दर्दनाक हादसा

Kalayat Road Accident: हरियाणा के कैथल-कलायत के पास स्थित सिमला गांव में पास एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे में 5 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

SHO ट्राफिक राजकुमार राणा ने बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से हिसार जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस सोमवार रात नेशनल हाईवे नंबर 152 के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 15 लोग सवार थे। बस कलायत कस्बा गांव सिमला के पास पहुंची ही थी कि गलत दिशा में आ रहे दो बाइक सवार को बचाने की चक्कर में यह हादसा हो गया है। बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला और पुरुष समेत बस में बैठे दो अन्य लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में गनीमत यह रही की बस हाई टेंशन तार से नहीं टकराई। वरना यह हादसा और भयावह हो सकता था।

बस में सवार एक व्यक्ति ने बताया कि गांव सिमला के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि किसी तरह से एक भीषण दुर्घटना होते-होते बची है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!