जालंधर के पॉश इलाके में Chain Snatching, बदमाश ने पलक झपकते ही महिला से छीनी चेन, फिर बाइक पर बैठकर फरार

जालंधर के पॉश इलाके में एक महिला के पास खड़े व्यक्ति ने उसके गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। आरोपी का साथी पास ही बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

Jalandhar Chain Snatching: पंजाब में जालंधर के पॉश इलाके से चैन स्नैचिंग की एक वारदात सामने आई है। जहां आरोपी ने एक महिला के गले से चेन छीन ली। जिसके वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

Chain snatching

जालंधर में महिला के साथ चेन स्नैचिंग

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला के बगल में खड़ा हुआ नजर आ रहा है। एक महिला एक्टिवा पर सवार और दूसरी उससे बात कर रही है। जब एक्टिवा सवार महिला स्कूटर को घूमाकर दूसरी महिला को बैठा रही थी, तभी उनके पास खड़ा व्यक्ति अचानक से महिला के गले से चेन छीनता है और पास खड़े साथी के साथ बाइक पर फरार हो जाता है।

End of Feed