चण्डीगढ़

जालंधर के पॉश इलाके में Chain Snatching, बदमाश ने पलक झपकते ही महिला से छीनी चेन, फिर बाइक पर बैठकर फरार

जालंधर के पॉश इलाके में एक महिला के पास खड़े व्यक्ति ने उसके गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। आरोपी का साथी पास ही बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

Image

जालंधर में महिला के साथ चेन स्नैचिंग

Jalandhar Chain Snatching: पंजाब में जालंधर के पॉश इलाके से चैन स्नैचिंग की एक वारदात सामने आई है। जहां आरोपी ने एक महिला के गले से चेन छीन ली। जिसके वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला के बगल में खड़ा हुआ नजर आ रहा है। एक महिला एक्टिवा पर सवार और दूसरी उससे बात कर रही है। जब एक्टिवा सवार महिला स्कूटर को घूमाकर दूसरी महिला को बैठा रही थी, तभी उनके पास खड़ा व्यक्ति अचानक से महिला के गले से चेन छीनता है और पास खड़े साथी के साथ बाइक पर फरार हो जाता है।

लैब से मेडिकल रिपोर्ट लेने गई थी महिला

पीड़ित महिला युवती लिसी गुप्ता ने बताया कि वे अपनी मां के साथ अर्बन स्टेट-2 के पास लैब से मेडिकल रिपोर्ट लेने आई थी। वापसी के दौरान जब वह एक्टिवा को घुमाकर अपनी मां को बिठा रही थी, इसी दौरान वहां खड़े एक युवक ने झपटकर उसकी चेन छीन ली। महिला ने बताया कि जिस युवक ने चेन स्नैचिंग की, वह लैब के बाहर खड़ा हुआ था। आरोपी पैदल ही महिला के पास आया और चेन छीनकर भाग गया।

सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार नहीं दिखा

घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही जांच अधिकारी बलवंत कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के करीब 10 से 15 मिनट बाद पुलिस को सूचना मिली थी। तभी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में बाइक सवार नजर नहीं आ रहा है, लेकिन चेन झपटने वाला व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article