Chandigarh: चंडीगढ़ एयरपोर्ट को मिला ये खास टेक्‍नोलॉजी, बेहद कम विजिबिलिटी में भी उतरेंगे विमान, यात्राएं नहीं होंगी बाधित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 03:03 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट से उड़ाने भरने वाली फ्लाइटों को अब खराब मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके रनवे पर एयर फोर्स द्वारा 32 इन्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगा दिए गए हैं। इसकी मदद से प्‍लेन अब बेहद खराब विजिबिलिटी में भी इस एयरपोर्ट पर आ जा सकेंगे। एयर फोर्स ने यह जानकारी हाईकोर्ट में दाखिल किए गए अपने हलफनामे में दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयर फोर्स द्वारा रनवे पर लगाए गए 32 इन्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम
  • धुंध या बारिश के मौसम कम विजिबिलिटी में भी उतर सकेंगे प्‍लेन
  • एयर फोर्स ने हाईकोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में दी यह जानकारी


Chandigarh: चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट को बड़ी सौगात मिल गई है। इस एयरपोर्ट के रनवे पर 32 इन्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगा दी गई हैं। इस सिस्‍टम से रनवे के लैस होने से अब यहां से सफर करने वाले यात्रियों को खराब मौसम के कारण उड़ान सेवा बाधित होने का सामना नहीं करना पड़ेगा। आईएलएस सिस्टम की मदद से प्‍लेन धुंध या बारिश के मौसम में 350 मीटर तक के कम विजिबिलिटी में भी आसानी से उड़ान भर सकेंगे। एयरपोर्ट के रनवे पर आईएलएस सिस्‍टम लगाने की जानकारी इंडिया एयर फोर्स ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल किए गए अपने हलफनामे में दी।

Shaheed Bhagat Singh Airport

एयरपोर्ट पर इन्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम

बता दें कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में बीते कुछ दिनों से शहीद भगत सिंह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर दायर एक अपील पर सुनवाई की जा रही है। मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विकास को लेकर वर्ष 2015 में एक जनहित याचिका (पीआईएल) डाली थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में एयर फोर्स द्वारा हाईकोर्ट में यह हलफनामा दायर किया गया है।

End of Feed