India Second Longest Expressway: भारतमाल परियोजना (Bharatmala Project) के तहत देश के कोने-कोने तक तक पहुंच आसान बनाने के लिए हाईवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। साल 2025 में कई नए हाईटेक एक्सप्रेसवे देश की जनता को समर्पित किए जाएंगे। इनमें से कई सड़क मार्ग बेहद लंबे और कई बेहद छोटे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ((Delhi Mumbai Expressway) के बाद अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे भारत का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे (India's Second Longest Expressway) माना जाना जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे देश के चार राज्यों को आपस में कनेक्ट करेगा, जिसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उधर गुजरात शामिल है। आइये जानते हैं यह बीच में किन शहरों को आपस में कनेक्ट करेगा और यह कब बनकर तैयार होगा?
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे
एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
भारतमाला परियोजना के तहत एनएचआईए (NHAI) 1224 किलोमीटर इस एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Access Control Greenfield Expressway) को चार से 6 लेन में तैयार कर रहा है। इस हाईवे का 915 किलोमीटर हिस्सा ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट पर निर्मित हो रहा है, जबकि शेष मौजूदा नेशनल हाईवे (National Highway) को अपग्रेड करके बनाया जाएगा। साल 2019 में शुरू हुए निर्माण को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
यह भी पढे़ं - 3 जिले 42 गांव, मिलने को तैयार गंगा के 2 'पार', खुलने वाला है 63 KM लंबा अवध एक्सप्रेसवे
खासकर, सड़क हादसे रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Advanced Traffic Management System) लगाया जा रहा है। वर्तमान गाइडलाइंस में इसकी स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। प्रत्येक 1 किलोमीटर की दूरी पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स सिस्टम (Emergency Call Box System) होगा, जिसमें कॉल करते ही एंबुलेंस (Ambulance) और पेट्रोल (Petrol) आदि आपके लोकेशन पर आसानी से चंद मिनटों में पहुंच जाएगा।
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे रूट मैप
खास बात ये है कि अमृतसर-जामनगर के बीच की दूरी 1430 किमी से घटकर 1257 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे 26 घंटे का सफर अब महज औसत स्पीड से मात्र 13 घंटे में पूरी कर ली जाएगी। इसे दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Katra Expressway) से भी जोड़ा जाएगा। फिलहाल, यह राज्य के हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालौर जिले से होकर जामनगर (गुजरात) और उधर पंजाब की ओर बढ़ेगा। अगर, शहरों की बात करें तो इधर, भठिंडा, चौटाला, रासीसर, देवगढ़, सांचौर, संतालपुर और मालिया शहर को आपस में कनेक्ट करेगा।
राजस्थान में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे की लंबाई
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे देश के सबसे लंबे इकनॉमिक कॉरिडोर में से एक है। इस एक्सप्रेसवे का सहसे लंबा हिस्सा करीब 636 किलोमीटर राजस्थान में है, जो हनुमानगढ़ जिले के जाखाडावाली गांव से जालौर जिले के गांव खेतलावस तक फैला है।
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जा रहा है। इस पर चालक 120 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से वाहन दौड़ा सकते हैं। एक्सप्रेसवे के प्रत्येक 1 किलोमीटर की दूरी पर इमरजेंसी बॉक्स सिस्टम लगा होगा, जिसमें कॉल करते ही एंबुलेंस, पेट्रोल आदि खत्म होने पर आप तक चंद मिनट में पहुंच जाएगा
| जानकारी | विवरण |
| एक्सप्रेसवे का नाम | अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे |
| एक्सप्रेसवे की लंबाई | 1257 किलोमीटर |
| शुरुआती बिंदु | टिब्बा गांव (कपूरथला) |
| अंतिम बिंदु | जामनगर |
| राजस्थान में लंबाई | 636 किलोमीटर |
| शुरुआती बिंदु (राजस्थान) | जाखड़ावाली ( हनुमानगढ़ जिला) |
| आखिरी बिंदु (राजस्थान) | खेतलावास (जालौर जिला) |
| लेन संख्या | 4 (भविष्य में 6 भी हो सकता है) |
| परियोजना की लागत | 80,000 करोड़ |
| निर्माणकर्ता एजेंसी | NHAI |
| कार्य पूरा होने का समय | 2025 |
