चण्डीगढ़

STF के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई का साथी, वीडियो कॉल कर फंसा शातिर संपत नेहरा

हिसार एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई के साथी संपत नेहरा को गिरफ्तार किया है। हांसी कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। उस पर फोन पर रंगदारी मांगने का आरोप है।

Image

संपत राय गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

हिसार: स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई के साथी संपत नेहरा को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे हांसी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लॉरेंस के साथी संपत नेहरा को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस से कहा कि 27 नवंबर (बुधवार को) शाम 4 बजे से पहले संपत नेहरा को दोबारा अदालत में पेश किया जाए।

जान से मारने की धमकी देता था संपत

रिपोर्ट के अनुसार, हांसी के सिसाय गांव के निवासी सोनू से संपत नेहरा ने 31 जुलाई और फिर 1 अगस्त, 2023 को फोन करके रंगदारी की मांग की थी। उसने पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में संपत के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। संपत नेहरा पर कोई केस दर्ज हैं और वह फिलहाल बठिंडा जेल में सजा काट रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 जुलाई 2023 को रात लगभग 3 बजे संपत नेहरा नाम से एक कॉल आई थी। मैंने फोन रिसीव किया तो कॉल करने वाले नेहरा ने रुपयों की डिमांड की। साथ ही कहा कि रुपये देने के लिए एक अगस्त तक का समय दिया था। यह भी कहा था कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। सोनू ने बताया था कि वीडियो कॉल पर उससे बात हुई थी। सोनू पुलिस को वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article