पंजाब से सीधे पहुंचेंगे अयोध्या, फ्लाइट सेवा शुरू होने पर गदगद लोग; 6 नए शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी उड़ाने

Hisar-Ayodhya Flight Service: पंजाब के हिसार से अयोध्या के बीच हवाई सेवा शुरू होने पर यात्रियों ने खुशी जाहिर की। हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन के सीईओ जयदीप सिंह ने कहा कि हम जल्द ही अयोध्या-दिल्ली के बाद चंडीगढ़ और जयपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू करेंगे। उसके बाद अहमदाबाद और जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। नाइट लैंडिंग की सुविधा 6 महीने के भीतर शुरू होने की उम्मीद है।

Hisar-Ayodhya Flight Service: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या जाने वाली पहली हवाई उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। हिसार से अयोध्या के बीच शुरू हुई हवाई सेवा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। पहली बार हवाई सफर करने वाले यात्रियों के चेहरे पर अलग ही उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने इसे हिसार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। यात्री ने हिसार से शुरू हुई हवाई सेवा पर कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत बड़ा है। यह अवसर किसी उत्सव से कम नहीं है कि पहली फ्लाइट हिसार से अयोध्या के बीच शुरू हुई है। आज हमारे परिवार के साथ अन्य लोग भी इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं।

Hisar-Ayodhya Flight Service

हिसार-अयोध्या फ्लाइट

वहीं, एक अन्य यात्री ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हिसार से अयोध्या के बीच शुरू हुई पहली फ्लाइट में हमें यात्रा करने का मौका मिला है। महिला यात्री ने खुशी जताते हुए कहा कि मुझे आज इस सफर का हिस्सा बनने पर खुशी हो रही है। मेरा सपना था कि मुझे अयोध्या जाना है और आज यह पूरा हो रहा है। पहली बार हिसार से हवाई यात्रा कर रहे एक अन्य शख्स ने कहा कि आज खुशी का दिन है और मेरे पास बोलने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। हिसार शहर के लिए आज गर्व और गौरव का दिन है। एक अन्य यात्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज मैं अपनी जन्मभूमि से भगवान राम की जन्मभूमि पर हिसार से हवाई यात्रा करके जा रहा हूं। मैं आज के इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने से काफी खुश हूं।

End of Feed