भगोड़े अमृतपाल सिंह को शरण देने वाली महिला पर गिरी गाज, हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 23, 2023, 05:39 PM IST

अमृतपाल सिंह तब से फरार है जब से पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब डी प्रमुख और उसके साथियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था।

कट्टर अलगाववादी और भगोड़े अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस दिन-रात जुटी हुई है। पुलिस अब उसे शरण देने वालों पर कार्रवाई कर रही है। हरियाणा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर में शरण दी थी। पुलिस ने बताया कि महिला को शाहबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Amrtpal singh

अमृतपाल सिंह फरार

अमृतपाल और उसके सहयोगी पपलप्रीत को शरण दी

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा कि हमने रविवार को शाहबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। पंजाब पुलिस ने पिछले शनिवार को अमृतपाल की अगुवाई वाले संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था।

End of Feed