Amritpal Singh : फरार चल रहे अमतृपाल सिंह के मोगा में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली है अमृतपाल मोगा जिले में छिपा हो सकता है। इस आसंका के बाद मोगा में सर्च अभियान चलाया गया जिसको लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है । पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। इस बीच अमृतपाल के घर पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने 5 गाड़ियों समेत वाकी टॉकी और बुलेट प्रूफ जैकेट जब्त किए है। अब तक अमृतपाल के कुल 154 साथी गिरफ्तार हो चुके हैं।
चण्डीगढ़
Amritpal Singh : अमृतपाल के मोगा में छिपे होने की आशंका, पुलिस के रडार पर पत्नी और परिवार के बैंक खाते
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 22, 2023, 05:15 PM IST
