चण्डीगढ़

Haryana Old Age Pension: हरियाणा के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, 3 लाख सालाना इनकम है तब भी मिलेगी वृद्धा पेंशन

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 8, 2023, 11:56 AM IST

Haryana Old Age Pension : हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और अंत्योदय विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने वृद्धा पेंशन को लेकर अधिसूचना जारी की। इसके बाद अब तय हो गया कि एक अप्रैल 2023 से तीन लाख तक की आय वाले वृद्ध व्यक्ति पेंशन पाने के हकदार हो गए हैं।

Image

Old age pension: पेंशन के लिए हरियाणा सरकार ने बढाई आय लिमिट

Photo : PTI

Haryana Old Age Pension : अगर आप हरियाणा के रहने वाले हैं और आपकी उम्र 60 से अधिक है तथा सालाना आय तीन लाख रुपए तक है तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि हरियाणा सरकार ने वृद्धा पेंशन के लिए आय की सीमा बढ़ा दी है। वृद्धा पेंशन के लिए पहले की आय सीमा दो लाख रुपए थी। उसे बढ़ाकर तीन लाख रुपए कर दी गई। यानी अगर आपकी सालाना आमदनी तीन लाख रुपये तक है तो भी आप बुढ़ापा पेंशन पाने के हकदार हैं। हरियाणा सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की।

करीब 11 साल बाद बढ़ी पेंशन के लिए आय सीमा

गौर हो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में पेंशन के लिए आय सीमा 2 लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर 3 लाख रुपये सालाना करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और अंत्योदय विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने शुक्रवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी की। अब तक सिर्फ वे ही पेंशन के हकदार थे जिनकी आय दो लाख रुपए तक थी। पेंशन के लिए यह आय सीमा करीब 11 साल बाद बढ़ाई गई।

अब 2750 रुपए प्रति माह मिलेगी पेंशन

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने वृद्धा पेंशन (old age pension) की राशि अब 2500 रुपए मासिक से बढ़कर 2750 रुपए मासिक हो जाएगी। हाल ही में प्रति माह 250 रुपए की बढ़ोतरी की गई। बढ़ी हुई पेंशन 1 अप्रैल 2023 से लागू मानी जाएगी।

अब 35 लाख हो सकता है पेंशन लाभार्थी की संख्या

वर्तमान में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और दिव्यांग पेंशन समेत सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ 29.71 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिल रहा है। आय सीमा बढने के बाद वृद्धा पेंशन (old age pension) पाने वालों की संख्या 35 लाख से भी अधिक हो सकती है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार