हरियाणा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 55 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भाग्य

Haryana Nikay Chunav 2025: हरियाणा 9 नगर निकाय और 40 निकायों के चुनावों पर वोटिंग जारी है। यहां 55 लाख से अधिक मतदाता मेयर और वार्ड पार्षद के लिए चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला लेंगे। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे खत्म होने के बाद रिजल्ट की घोषणा 12 मार्च को की जाएगी।

Haryana Nikay Chunav 2025: हरियाणा नगर निकाय के चुनाव के लिए, आज 2 मार्च को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग की प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा के 9 नगर निकाय समेत 40 निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। लोग अपने-अपने क्षेत्र में वोटिंग के लिए सुबह से लाइनों में अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं, जबकि गुरुग्राम, हिसार, फरीदाबाद, रोहतक, मानेसर, यमुनानगर और करनाल में मेयर के साथ वार्ड पार्षद के चुनाव आयोजित किए गए हैं। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार जनता से मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Haryana Nikaye Chunav 2025

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी

55 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट

आज मतदान के दौरान 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट करेंगे। मतदाताओं की इस संख्या में 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिलाएं और 184 अन्य मतदाता शामिल हैं। हरियाणा नगर निकाय के चुनाव के लिए यहां 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 393 को संवेदनशील और 531 को अति संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। बता दें कि हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा टक्कर देखने को मिल रही है।

End of Feed