चण्डीगढ़

हरियाणा की गौशालाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, इतने करोड़ रुपये खर्च कर रही सरकार; CM सैनी का जानिए प्लान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से की ग्रीन, समृद्व व स्वच्छ हरियाणा बनाने की अपील की। उन्होंने ने पिंजौर में गौशाला में की गौ सेवा, कामधेनु गौशाला सेवा सदन को 21 लाख रुपए देने की घोषणा। उन्होंने प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।

Image

कामधेनु गौशाला सेवा सदन में सीएम सैनी

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को जिला पंचकूला के पिंजौर स्थित कामधेनु गौशाला सेवा सदन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और इस दौरान उन्होंने गौसेवा भी की। उन्होंने कामधेनु गौशाला में गौमाता के गोबर से निर्मित कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट का लोकार्पण व गौमाता के अंतिम संस्कार केंद्र एवं नए शैड का शिलान्यास किया। उन्होंने कामधेनु गौशाला सेवा सदन को 21 लाख रूप्ये देने की घोषणा की। सीएम ने गौमाता की सेवा व आर्शीवाद से हरियाणावासियों से प्रदेश को ग्रीन, समृद्व व स्वच्छ हरियाणा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाय को हम सभी माता का दर्जा देते हैं। गौमाता की सेवा करना पूण्य का कार्य है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

1074 गौवंशों का पालन पोषण जारी

सीएम ने बताया कि पूर्व की सरकारों में हरियाणा में 215 गौशालाएं थी, जिनमें 1074 गौवंशों का पालन पोषण हो रहा था, लेकिन हमारी सरकार ने जब से जन सेवा का दायित्व संभाला, तब से प्रदेश में 650 पंजीकृत गौशालाएं कार्य कर रही हैं, जिनमें 4 लाख के लगभग गौवंश व नंदीयों का पालन पोषण किया जा रहा है। आज प्रदेश सरकार ने पूर्व की सरकारों के 2 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 595 करोड रुपए किया है।

गौवंशों के चारे के लिए इतना हो रहा खर्च

उन्होंने बताया कि पानीपत, हिसार व पंचकूला में गौ अभ्यारण्य में हजारों गौवंश सुरक्षित हैं। सरकार ने 270 करोड़ रुपए गौ माता के चारे के लिए अनुदान के रूप में दिए हैं। पिछले वित्त वर्ष में 608 गौशाला में 166 करोड़ रूपये गौ माता के चारे के लिए दिए गए। सीएम सैनी ने कहा कि सरकार लगातार गौमाता की सेवा के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम गति से कर रही है। सरकार ने गौ चराण की भूमि को गौशालाओं को देने का निर्णय किया है, ताकि उन गौ चराण की भूमि के अंदर गौवंश के लिए चारा पैदा किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौ सेवा को लेकर गंभीर हैं और भारत सरकार द्वारा गोबर धन योजना की शुरूआत भी की गई है। गौमाता संरक्षण अधिनियिम के तहत गौ हत्या करने वाले व्यक्ति को 10 साल की सजा का भी प्रावधान है और गौ तस्करी करने वाले व्यक्ति को 7 वर्ष की सजा का प्रावधान है।

आत्मनिर्भर बनें प्रदेश की गौशालाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कामधेनु गौशाला सेवा सदन के पदाधिकारियों को बधाई देते हैं कि वे इतनी मेहनत से गौशाला को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले समय में सभी गौशालाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की जरूरत है। आने वाले समय में गौशालाओं को अनुदान की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे पेंट, गमले, फिनाईल, हैंड वाशर, बायोकोल, हवन सामग्री, साबुन तथा अन्य उत्पादों का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन जाएंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article