हरियाणा CM ने दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत का मनाया जश्न, नेताओं संग जलेबी बनाकर घोली मिठास

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पार्टी नेताओं के साथ जलेबी बनाई और कार्यकर्ताओं में बांटकर उनका मुंह मीठा कराया। बीजेपी ने इस चुनाव में दिल्ली विधानसभा की 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। चुनाव के नतीजे आने के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी की इस बंपर जीत का जश्न अलग अंदाज में मनाया। सीएम सैनी ने बीजेपी के नेताओं के साथ जलेबी बनाई और कार्यकर्ताओं में बांटी।

cm saini

हरियाणा सीएम ने बनाई जलेबी

जलेबी बनाकर कराया मुंह मीठा

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बीजेपी कार्यालय में रविवार सुबह जलेबी बनाकर भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दिखे। दोनों नेताओं ने जलेबी बनाकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया।

End of Feed