गुरुग्राम के बाद चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ कार्यक्रम, सीएम सैनी संग हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल हुए शामिल, नशे से दूर रहने का संदेश

हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल भी शामिल हुए। इन सभी ने मिलकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद अब चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ कार्यक्रम चलाया गया। हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार को नशे के विरोध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

Haryana CM

चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ कार्यक्रम

हरियाणा के सीएम ने की मीडिया से खास बातचीत

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत भी की। दोनों ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका अहम होती है। ऐसी स्थिति में अगर हम चाहते हैं कि हमारे देश का विकास दोहरी गति से हो, तो हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम युवाओं को नशे के जंजाल से दूर रखें।

End of Feed