चण्डीगढ़

​पानीपत-गोहाना हाईवे पर योगेश्वर दत्त की पत्नी कार का एक्सीडेंट​, बाल-बाल बची शीतल शर्मा और बेटे की जान

अंतरराष्ट्रीय पहलवान और बीजेपी के नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी और बेटे कार में सवार होकर रोहतक से पानीपत जा रहे थे। तभी पानीपत- गोहाना हाईवे पर उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। गनीमत यह रही की योगेश्वर दत्त की पत्नी शीतल शर्मा और बेटा सुरक्षित है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

Image

पानीपत-गोहाना हाईवे पर योगेश्वर दत्त की पत्नी कार का एक्सीडेंट

अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी शीतल शर्मा गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। हादसे में उन्हें चोटें आईं है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा पानीपत-गोहाना हाईवे पर शाहपुर के पास उस समय हुआ, जब शीतल शर्मा अपनी कार से रोहतक से पानीपत जा रही थीं। उनके साथ उनका बेटा भी मौजूद था।

अनियंत्रित होकर मिट्टी के ढेर से टकराई कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवे की एक लेन पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिससे ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया था। इस कारण लेन पर अत्यधिक ट्रैफिक हो गया और इसी दौरान शीतल शर्मा की कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर कार हाईवे किनारे बने मिट्टी के ढेर से जा टकराई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्य से शीतल शर्मा और उनका बेटा सुरक्षित हैं। शीतल शर्मा को मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

बाल बाल बची मां-बेटे की जान

इस घटना पर योगेश्वर दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि आप सभी की दुआओं और भगवान की कृपा से मेरी धर्मपत्नी और बेटा बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने आगे कहा कि सभी भाइयों के बार-बार फोन आ रहे हैं, कृपया चिंता न करें, सब सकुशल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर चल रहे अधूरे मरम्मत कार्य और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की जांच शुरू कर दी। बता दें कि योगेश्वर दत्त ओलंपिक में मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थामा था। साथ ही, वह विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article