सिर पर हेलमेट और बुलेट की सवारी...देखें CM खट्टर के बाइक चलाने का खास अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 11:03 AM IST

Manohar Lal Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने न सिर्फ हरियाणा की सड़कों पर बुलेट से फर्राटा भरा, बल्कि बाइक से ही करनाल एयरपोर्ट तक भी पहुंचे। सीएम का यह अंदाज जिस किसी ने भी देखा उनका फैन हो गया। आप भी देखिए वीडियो...

Manohar Lal Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक खास अंदाज में नजर आए। अपनी टाइट सिक्योरिटी और लग्जरी कार से इतर उन्होंने आज बुलेट की सवारी की। उन्होंने न सिर्फ हरियाणा की सड़कों पर बुलेट से फर्राटा भरा, बल्कि बाइक से ही करनाल एयरपोर्ट तक भी पहुंचे।

CM Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री खट्टर ने चलाई बाइक

दरअसल, यह मौका था हरियाणा में 'कार फ्री डे' का, जिसके तहत मुख्यमंत्री खट्टर ने खुद बाइक चलाकर लोगों को मात्र एक दिन के लिए कार त्यागने का संदेश देकर जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लिखा, 'कार फ्री डे' हो या 'नशामुक्त हरियाणा' बनाने का संकल्प हो बिना जनसहयोग के पूरा नहीं हो सकता। कार फ्री डे पर करनाल एयरपोर्ट तक की यात्रा बाइक द्वारा करके, आज के दिन कार ट्रैफिक कम करने का एक छोटा सा प्रयास मेरा भी रहा। मुझे आशा है कि प्रदेश के जागरूक लोग इस सन्देश को आगे बढ़ाकर लोगों को 'मात्र एक दिन' कार त्यागने को प्रेरित करेंगे।

End of Feed