Kurukshetra Accident: कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की मौत

हरियाणा में कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर घरारसी गांव के पास सोमवार सुबह दो कारों के बीज टक्कर हो गई। जिसमें एक कार में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी कार में सवार चार लोगों घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Kurukshetra Road Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए गाड़ी के दरवाजे काटे। लेकिन 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए पांच अन्य को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Fatal Accident

कुरुक्षेत्र में सड़क दुर्घटना

कार में सवार 6 लोगों में से 5 की मौत

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, आदर्श थाना के थाना प्रभारी (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि यह हादसा कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर सुबह करीब 7 बजे घरारसी गांव के पास हुआ। माना जा रहा है कि हादसे के दौरान वाहन तेज गति से जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अंबाला के बुबका गांव से छह यात्रियों को लेकर जा रही एक कार इस टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रवीण (स्वराज का पुत्र), पवन और राजेंद्र (बाल किशन के पुत्र), उर्मिला (पवन की पत्नी) और सुमन (संजय की पत्नी) के रूप में हुई है। एक अन्य यात्री 18 वर्षीय वंशिका को गंभीर चोटें आईं हैं और उसका इलाज चल रहा है।

End of Feed