चण्डीगढ़

Haryana का बदल रहा मूड? माह भर में AAP ने जोड़े 11 लाख सदस्य, CM खट्टर के क्षेत्र में मिला सर्वाधिक समर्थन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2023, 10:13 PM IST

आप ने 11 मार्च को सदस्यता अभियान शुरू किया था। आप के हरियाणा मामलों के प्रभारी सुशील गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि हमने 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था, लेकिन हमे लोगों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली और हमने 11,77,241 सदस्य जोड़े।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइलः BCCL/IANS)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में महीने भर के अभियान के दौरान 11 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने दावा किया कि सदस्यता अभियान को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिकतम समर्थन प्राप्त हुआ।

तंवर ने कहा कि आप ने खट्टर के करनाल विधानसभा क्षेत्र में 35,654 नए सदस्य बनाए और यह आंकड़ा राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा कि चौटाला के उचाना विधानसभा क्षेत्र में 25,060 लोग आप से जुड़े हैं । शिक्षा मंत्री कंवर पाल के जगाधरी क्षेत्र से 14,550 लोग आप से जुड़े।

उन्होंने बताया कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से 1.56 लाख नये सदस्य जुड़े जबकि अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से क्रमशः 1,46,780, 1,35,789, 85,953, 84,264 नए सदस्य बने। तंवर ने कहा कि यह आंकड़ा लोगों के 'बदलाव' के मूड को दर्शाता है।

आप ने 11 मार्च को सदस्यता अभियान शुरू किया था। आप के हरियाणा मामलों के प्रभारी सुशील गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि हमने 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था, लेकिन हमे लोगों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली और हमने 11,77,241 सदस्य जोड़े।

End of Article