Chandigarh: चंडीगढ़ के हजारों साइकिल चालकों के लिए यूटी प्रशासन ग्रीन कॉरिडोर बनाने जा रहा है। आठ किमी के यह ग्रीन कॉरिडोर लेजर वैली से शुरू होकर मोहाली सीमा तक बनेगी। इस कॉरिडोर को शहर में बढ़ते साइकिल चालकों की संख्या और मास्टर प्लान-2031 को ध्यान में रखकर डेवलप किया जा रहा है। इस कॉरिडोर का उपयोग साइकिल चालकों के अलावा आपातकालीन वाहन भी कर सकेंगे। यूटी अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ को साइकिल फ्रेंडली सिटी के तौर पर डेवलप किया जाने की योजना है। इसके पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस आठ किमी कॉरिडोर को डेवलप किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार विशेष रूप से साइकिल के लिए बना यह उत्तर भारत का पहला ग्रीन कॉरिडोर होगा।
चंडीगढ़ के चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया ने बताया कि शहर के अंदर अभी जो भी साइकिल ट्रैक बने हैं, वे सभी शहर के अंदर कि जगह साइडों से निकल रही हैं। जिसकी वजह से शहर के बीच में रहने वाले साइकिल चालकों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा था। अब इस ग्रीन कॉरिडोर को शहर के मध्य भाग में बनाया जाएगा। इसका इस्तेमाल साइकिल चालकों के अलावा मरीजों को लाने और प्रत्यारोपण के लिए अंगों को बाहर भेजने के लिए भी किया जाएगा। इस कॉरिडोर में जब कोई एंबुलेंस एंट्री करने वाला होगा मो इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से सभी चौराहों पर मैसेज भेजकर कॉरिडोर को खाली करा दिया जाएगा।
