Punjab: किसानों के लिए बड़ी खबर, खराब फसलों के लिए मुआवजा मिलना हुआ शुरू, CM मान ने बांटे चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2023, 08:17 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार ने पावरकॉम को मज़बूत करने के लिए बेमिसाल पहलें की हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार सरकार ने पिछले साल की 20,200 करोड़ रुपए की सारी बकाया सब्सिडी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित बनाना है कि पी.एस.पी.सी.एल. लोगों की समर्पित भावना से सेवा करे।

KEY HIGHLIGHTS

  • सीएम भगवंत मान ने खुद किसानों को मुआवजे के चेक बांटे
  • राज्य सरकार ने पहले दिन 40 करोड़ रुपए की मुआवज़ा राशि बांटी
  • सीएम मान ने पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला

Punjab: पंजाब में भारी बारिश के कारण जिन किसानों के फसल बर्बाद हो गए थे, उसकी भरपाई मान सरकार ने करनी शुरू कर दी है। गुरुवार को सीएम भगवंत मान ने खुद किसानों को मुआवजे के चेक बांटे। राज्य सरकार ने पहले दिन 40 करोड़ रुपए की मुआवज़ा राशि बांटी है।

punjab, punjab govt, bhawant mann

पंजाब में खराब फसलों के लिए मुआवजा मिलना हुआ शुरू

इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मान ने कहा- "आज के दिन को ख़ुशी वाला दिन नहीं कहा जा सकता, क्योंकि मैं प्रकृति के कहर के कारण किसानों के हुए नुकसान की भरपायी करने के लिए यहां आया हूं। संकट की इस घड़ी में प्रभावित हुए लोगों खासकर किसानों को राहत देने के लिए आपकी सरकार दृढ़ वचनबद्ध है।"

End of Feed