चण्डीगढ़

चरणजीत सिंह चन्नी से विजलेंस ने की 7 घंटे तक पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 14, 2023, 11:52 PM IST

सतर्कता ब्यूरो ने पहले चन्नी को पूछताछ के लिए 12 अप्रैल को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने किसी और तारीख पर बुलाए जाने का अनुरोध किया था, जिसे ब्यूरो ने स्वीकार कर लिया और उन्हें 20 अप्रैल को उसके मोहाली कार्यालय में पेश होने को कहा था। बाद में ब्यूरो ने उन्हें 14 अप्रैल को बुलाने का फैसला किया।

Image

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए, सात घंटे तक पूछताछ

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • चरणजीत सिंह चन्नी से सात घंटे तक चली पूछताछ
  • चरणजीत सिंह चन्नी पर आय से अधिक संपत्ति का है आरोप
  • पूछताछ के बाद चन्नी ने आप सरकार पर बोला हमला

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के एक मामले में शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए। इस दौरान, अधिकारियों ने चन्नी से सात घंटे तक पूछताछ की। चन्नी ने मामले में उनके खिलाफ जारी जांच को पूरी तरह से राजनीतिक करार दिया है।

क्या कहा चन्नी ने

ब्यूरो चन्नी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच कर रहा है। पिछले महीने ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। शाम को सतर्कता ब्यूरो के मोहाली कार्यालय से बाहर निकलते हुए, चन्नी ने फिर से आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार मुगलों से भी बदतर व्यवहार कर रही है। वे तमाम तरीके से अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं। चन्नी ने कहा- "लोकतंत्र में, यह तरीका नहीं है...कि वे बिना किसी आधार के मामला बनाने की कोशिश करते हैं। मैंने सुबह में संवाददाता सम्मेलन में जो बात कही थी, उस पर कायम हूं। उन्हें जो करना है, वे कर सकते हैं। मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और आगे भी करता रहूंगा।"

आप ने क्या कहा

वहीं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया है और अगर चन्नी के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो उन्हें सतर्कता जांच का सामना करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

तारीख पर तारीख

सतर्कता ब्यूरो ने पहले चन्नी को पूछताछ के लिए 12 अप्रैल को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने किसी और तारीख पर बुलाए जाने का अनुरोध किया था, जिसे ब्यूरो ने स्वीकार कर लिया और उन्हें 20 अप्रैल को उसके मोहाली कार्यालय में पेश होने को कहा था। बाद में ब्यूरो ने उन्हें 14 अप्रैल को बुलाने का फैसला किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article